हनुमानगढ़l महिला थाने में सांप दिखने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। थाने में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांप को पकड़ने के लिए पुलिस ने सपेरे को बुलवाया। काफी देर मशक्कत के बाद भी सपेरे सांप को ढूंढ नहीं पाए। इस दौरान दिनभर थाने को काम दिनभर प्रभावित रहा। शाम होने तक सपेरे ने एक बार और प्रयास किया। इस बार सांप को पकड़ लिया गया।
सपेरा चांद नाथ ने बताया कि जिस सांप को पकड़ा है वो बेहद खतरनाक प्रजाति घोड़ा पछाड़ है। इसे रैटलस्नेक कहा जाता है। पहले तो सांप मिला नहीं दूसरी बार प्रयास किया गया तब सांप पकड़ में आया है। यह सांप अगर किसी को काट ले तो उसका बचना मुश्किल होता है। ये बहुत ही खतरनाक प्रजाति है का सांप है। गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। महिला थाने में सांप दिखने के बाद से ही पुलिस कर्मियों में भय बना रहा। सपेरा भी सांप को नहीं पकड़ पाया तो थाने का दिनभर भय का माहौल बना रहा। कामकाज कई घंटों तक प्रभावित रहा। परिवादी और पुलिसकर्मी दोनों ही परेशान होते रहे। शाम को दोबारा से प्रयास करने के बाद जब सांप को सपेरे ने पकड़ लिया तब पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।